spot_img
spot_img
spot_img

दनुआ घाटी : हा’दसों पर ‘इलेक्ट्रॉनिक पहरेदार’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड-बिहार की सीमा से सटी दनुआ घाटी… नाम लेते ही दिल दहल उठता है। घुमावदार मोड़, खड़ी ढलानें और तेज रफ्तार गाड़ियों का खेल, यह घाटी अक्सर हादसों की कालगाथा सुनाती रही है। कितनी ही जिंदगियां यहां अनायास थम गईं, कितने ही घर उजड़ गये। लेकिन अब तस्वीर बदलने जा रही है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दनुआ घाटी को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। घाटी के खतरनाक मोड़ों पर अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाये गये। ये कैमरे चौबीसों घंटे सड़क और यातायात पर नजर रखेंगे। हादसों के कारणों को रिकॉर्ड कर भविष्य में सुरक्षा उपाय और मजबूत होंगे। दनुआ घाटी से गुजरने वाले लोगों के लिए यह पहल उम्मीद की नई किरण है। जहां पहले हर मोड़ पर दिल की धड़कनें बढ़ जाती थीं, अब वही रास्ता सुरक्षा का अहसास करायेगा। NHAI का संदेश साफ है, “सड़क सिर्फ गाड़ी चलाने का रास्ता नहीं, यह जीवन की डोर है। और इसे सुरक्षित रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है।”

ऐसे होगा फायदा?

  • तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान आसान होगी।
  • ड्राइवरों में सतर्कता बढ़ेगी, जिससे लापरवाही कम होगी।
  • यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त सफर का भरोसा मिलेगा।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...