Bihar : बिहार के बेतिया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसने पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना मझौलिया चीनी मिल के सामने, पुराने पोस्ट ऑफिस के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशीष मिष्ठान भंडार में मिठाई बनाते वक्त आग भड़की और देखते ही देखते तीन गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट हो गया। धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया, लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। आग की चपेट में आकर आशीष मिष्ठान भंडार, सोनू अंडा दुकान, रहमतुल्लाह सैलून और एक अन्य दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट मे आने से कई झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। चीनी मिल के सेफ्टी अफसर और ग्रामीणों ने समय रहते तीन अन्य सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस और फायर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव से आग लगने की आशंका जताई गई है।
इसे भी पढ़ें : जन सुराज ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 नामों का ऐलान
इसे भी पढ़ें : रांची में दरिंदगी की रात, नाबालिग से गैं’गरे’प
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड की दस्तक… जानें कब से






