spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची के इन इलाको में निषेधाज्ञा… जानें कब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 20 जुलाई को होने वाली दो बड़ी परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। हाईकोर्ट असिस्टेंट और UPSC CMS परीक्षा के दिन रांची के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सुबह 7 बजे से रहेगी सख्ती

हाईकोर्ट की परीक्षा सुबह 7:30 से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी, वहीं UPSC की परीक्षा सुबह 6:30 से शाम 7 बजे तक होगी। दोनों ही परीक्षाएं शहर के अलग-अलग केंद्रों में आयोजित होंगी।

इन चीजों पर पूरी तरह पाबंदी

  • चार या उससे ज्यादा लोग एक साथ जमा नहीं हो सकते

  • किसी भी तरह का हथियार, लाठी, डंडा या विस्फोटक लेकर चलना मना

  • लाउडस्पीकर, माइक या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल नहीं होगा

  • किसी भी प्रकार की सभा, नारेबाजी या प्रदर्शन पर रोक

परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से भी प्रशासन ने सहयोग की अपील की है।

इन 30 केंद्रों पर होगी हाईकोर्ट की परीक्षा

Uploaded Image

यहां होगी UPSC CMS की परीक्षा 

एएसटीवीएस जिला विद्यालय, शहीद चौक
राज्यकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातू (एचडीएफसी बैंक के सामने)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...