Chouparan(Krishna Paswan) : 70 एकड़ में लगे पोस्ता की फसल को तहस-नहस कर दिया गया। यह कार्रवाई हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के मुड़िया, पत्थलगड़वा, मुरैना, दुरागड़ा, कारगा इत्यादि गांव के जंगली क्षेत्र में की गई। पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने मिलकर साझा तौर पर यह कार्रवाई की। 100 पुलिसकर्मियों के साथ 4 अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की गई। वहीं 20 ट्रैक्टर की मदद से 70 एकड़ वन एवं रैयती भूमि पर लगे अवैध अफीम पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया। अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर FIR दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।








