Ranchi : राजधानी रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां युवती को उसके ही मौसेरे भाई ने मेला देखने के बहाने घर से बुलाया, जिसके बाद अन्य युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया। खबर है कि पीड़िता और उसका मौसेरा भाई पिछले सात महीनों से संपर्क में थे। बीते 30 सितंबर को मौसेरे भाई ने उसे मेला दिखाने का बहाना देकर घर से बुलाया। शाम ढलने पर लौटते समय कुछ अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर युवती को सुनसान इलाके में ले गये। वहां चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि मौसेरे भाई को कुछ दूरी पर छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मौसेरे भाई पर दुष्कर्म में शामिल होने का इल्जाम नहीं है, लेकिन उसे युवती को बुलाने और संबंध में रहने के कारण आरोपी बनाया गया है। इस बात का खुलासा करते हुये बुंडू अनुमंडल के DSP ओमप्रकाश ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी वही है जिसने युवती को बुलाया, अन्य चार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार कुकर्मियों में चार वयस्क एवं दो नाबालिग है।
मौसेरा भाई मेला घुमाने ले गया, गैं’गरे’प…
Date:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…
Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...
मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…
Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...
1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…
New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...
इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…
Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...
आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…
Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...







