नई दिल्लीः आज देश का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण के इस बजट से देश के सभी लोगों को काफी उम्मीदें है। आम जनता निर्मला सीतारमण से महंगाई से राहत की उम्मीद लगाए बैठी है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण देश की बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस बजट में कई महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं। बजट को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि सेवा क्षेत्र, बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के जरिए आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर और अधिक ध्यान दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में ऐसे शराब तस्करी कर रही लड़कियां, तरीका देख पुलिस दंग
यह बजट इस दशक का पहला आम बजट है। एक अंतरिम बजट को जोड़कर देखा जाए तो मोदी सरकार का यह नौवां बजट है। यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वक्त देश कोविड-19 संकट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : आठवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी तो सब रह गए दंग
जब देश कोविड संकट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है तो व्यापक रूप से रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास पर खर्च को बढ़ाने, विकास योजनाओं के लिए उदार आवंटन की उम्मीद जताई जा रही है। बजट में औसत करदाताओं के हाथों में अधिक पैसा डालने और विदेशी कर को आकर्षित करने के लिए नियमों को आसान किए जाने की आशा है।
इसे भी पढ़ें : पूजा करने जा रहे थे दिउड़ी, पलट गई Car, और…








