spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

देशी छोरा, विदेशी छोरी, मिला आशीर्वाद ‘दूधो नहाओ पूतो फलो’…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : लगन के इस दिन में सबसे ज्यादा भीड़ सुरेश बाबू के घर जुट रही है। पूरे गांव के लोग बेताब हैं नई नवेली गोरकी दुल्हन को एक झलक देखने को। नौबत तो ऐसी आ गई है कि बारी-बारी से मुंह दिखाई की रस्म की अदायगी की जा रही है। सचमुच दुल्हन देखने लायक है। गांव के लोग भी बहुत खुश हैं कि उनके गांव के छोरे के प्यार में समंदर पार से खींचती चली आई एक गोरकी छोरी। गांव की दादी, नानी, चाची से लेकर फूआ तक नजरें उतार रही है, पर उन्हें बस मलाल इस बात का है कि वे अपनी दुल्हनियां की बोली को समझ नहीं पा रही। वहीं दुल्हनियां उनकी भाषा को। बस इशारों ही इशारों में एक दूसरे को समझा-बुझा जा रहा है। एक दादी ने तो यहां तक चुटकी ले ली, क्या रे बहुरिया, मेरा पोतवा इशारों ही इशारों में तेरा दिल ले लिया……यह नजारा है बांका के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ गांव का। इस गांव में रहनेवाले सुरेश प्रसाद राय के बेटे अमित कुमार को अमरिका में इंग्लैंड की हेलेन उर्फ गुड़िया से प्यार हो गया। अमित अमेरिका में इंजीनियर है।

दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। दोनों एक दूसरे से बेइंतिहा प्यार करते हैं। हेलेन ने इस बारे में अपनी मॉम लूसी बैडली और डैड पैट्रिक बैडली को बताया। उसने अपने प्यार का इजहार करते हुये मॉम डैड से कहा कि वो अमित के बिना नहीं जी पायेगी। वहीं अमित ने भी अपने पिता सुरेश प्रसाद राय और मां गीता देवी से कुछ ऐसा ही कहा। दोनों के घरवाले राजी हो गये। कुछ दिन पहले अमित अपने प्यार हेलेन को लेकर इंडिया चला आया। बीते गुरूवार को दोनों देवघर में सात फेरे लिये। अब दोनों बहुत खुश हैं। देशी दुल्हे और विदेशी दुल्हन को आम से लेकर खास तक ने अपना आशीर्वाद दिया। गांव की महिलाओं ने बस इतना ही आशीर्वाद दिया कि ‘दूधो नहाओ पूतो फलो’…

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...