spot_img
spot_img

निकाय चुनाव की मतगणना तेज, कुछ ही देर में आने लगेंगे रुझान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में आज सियासी धड़कनें तेज हैं। 48 नगर निकायों के लिए हुये चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और 10 बजे से शुरुआती रुझान आने लगेंगे। शहरों की सत्ता की चाबी किसके हाथ जायेगी—इसका फैसला अब घंटों की बात है। सबसे ज्यादा नजरें राजधानी रांची पर हैं। रांची नगर निगम की मतगणना सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में हो रही है। यहां 246 टेबल, 10 कमरे और हर टेबल पर अधिकृत एजेंट मौजूद हैं। CCTV, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल, सुरक्षा चाक-चौबंद है। वहीं पलामू के जीएलए कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है। मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, हरिहरगंज और छतरपुर नगर पंचायत के वोट यहीं गिने जा रहे हैं। DC-SP खुद मॉनिटरिंग में जुटे हैं। चास (बोकारो) और पलामू में स्ट्रॉन्ग रूम खुलते ही गिनती शुरू हो गई। प्रत्याशी और समर्थक बाहर पहले रुझान का इंतजार कर रहे हैं।

गुमला और चतरा में तय राउंड

गुमला में 22 टेबल पर दो राउंड में गिनती पूरी होगी।
चतरा में 14 टेबल, तीन राउंड में फैसला—दोपहर तक तस्वीर साफ होने के आसार।

हजारीबाग और मधुपुर में बहुस्तरीय व्यवस्था

हजारीबाग में छह हॉल में 36 वार्डों की मतगणना।
मधुपुर में पांच राउंड में वोटों की गिनती—दो-स्तरीय सुरक्षा घेरा।

रामगढ़ और गिरिडीह में सख्त एंट्री

रामगढ़ कॉलेज परिसर में पासधारियों को ही प्रवेश।
गिरिडीह में भी भारी भीड़, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड के 48 शहरों में लोकतंत्र की नई तस्वीर आज उभरने वाली है। जनता ने बटन दबा दिया था, अब बारी है ईवीएम खोलने की। दोपहर तक कई सीटों की स्थिति साफ हो जायेगी, लेकिन अंतिम मुहर सभी राउंड पूरे होने के बाद ही लगेगी। किसके सिर सजेगा ताज और कौन रह जायेगा पीछे, अब बस कुछ घंटों का इंतजार।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...