DELHI : देश में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार को 17 हजार कोरोना के मामले आएंगे।जबकि गुरुवार तक यह आंकड़ा 15 हजार था। ऐसे में सतर्क रहते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार रात से वीकेंड कर्फ्यू की शुरूआत होने जा रही है। इसी बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज (शुक्रवार) मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बाजारों में गैर-जरूरी सामानों की दुकानों को पूरे हफ्ते खोलने के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। इसी के आधार पर हर जगह गैर-जरूरी सामानों की दुकानें खुल सकेंगी। इस गाइडलाइन में बताया गया है कि ऑड-ईवन आधार पर दुकानें कैसे खुलेंगी और साप्ताहिक बाजार में क्या व्यवस्था होगी। आदेश के मुताबिक बाजारों/ परिसरों और गैर जरूरी सामानों से जुड़े मॉल की दुकानों को अब सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच ऑड-ईवन के आधार पर खोलने की अनुमति होगा। इसके साथ ही रोज हर क्षेत्र में केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार (50 फीसदी क्षमता के साथ) खोलने की अनुमति होगी।
जरूर देख लें यह नियम दिल्ली में यात्रा करने से पहले
- नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ अब शनिवार और रविवार को दिल्ली में पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा। हर शुक्रवार रात 10 बजे से लागू होने वाले नाइट कर्फ्यू का विस्तार सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। दिन में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।
- आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल आदि को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
- दिल्ली के सभी निजी दफ्तर केवल 50% वर्किंग स्टाफ के साथ ही चलेंगे।
- दिल्ली में मेट्रो व बस पूरी क्षमता से ही चलेंगे। लेकिन इस दौरान मास्क होना जरूरी है।
Read More :प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही थी, अचानक पहुंचा पति और फिर…
Read More :बम के धमाकों से थर्राया भौरा का ठाकुर पट्टी
Read More :हाथ पर है राजू नाम का टैटू, शरीर पर कई जगह जख्म…
Read More :सचमुच, डॉक्टर धरती के भगवान…देखें वीडियो
Read More :खुद को जलाकर मिटा डाली लाडली, देखें वीडियो…
Read More :PLFI के 3 उग्रवादी धराये, उगले कई राज
Read More :केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और पति आशीष कोरोना पॉजिटिव
Read More :UP Election में सीटों के विस्तार की मांग करेंगी अनुप्रिया पटेल
Read More :UGC NET के अप्लीकेशन में 9 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, करेक्शन विंडो ओपन
Read More :बाघ की बॉडी मिलने से सनसनी, 4 महीने में तीसरी मौत ने चौंकाया














