रांची : झारखंड में कोरोना से हर दिन दुखद खबर सामने आ रहा है। लगातार संक्रमितों के साथ-साथ मौत का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ और आम से लेकर खास सभी इसकी चपेट में आ रहा है। रांची रेल मंडल के 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, वहीं 3 की मौत भी हो चुकी है। आज पूर्व मंत्री सरयू राय के पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष को भी कोरोना निगल गया। सरयू राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की इसकी जानकारी दी है।
वर्तमान में कुमार मनीष झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के पीएस थे। जब हाजी हुसैन अंसारी मंत्री बने तो उनके पीएस बने। अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफीजुल अंसारी मंत्री बनाये गये तो उनके पीएस मनीष ही बनाये गये। मनीष मूल रूप से लोहरदगा के निवासी थे और रांची में कुसई कॉलोनी के सामने एक अपार्टमेंट में रहते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गये हैं। वे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
Read More : सदर अस्पताल के 13 डॉक्टर #CoronaPositive, बढ़ी परेशानी
Read More : BREAKING : रांची रेल मंडल में कोरोना का कोहराम, 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, 3 की मौत
मेरा पूर्व निजी सचिव कुमार मनीष कोविड का शिकार हो गया. कर्मठता,प्रतिभा,शिष्टता,कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में. इस बीच कई गुजरे,आँखें नम हुई,मन उदास हुआ,पर मनीष की विदाई ने रूला दिया,विचलित कर दिया,यह उम्मीद नहीं थी. ईश्वरेच्छा बलवती. ॐ शांति:
— Saryu Roy (@roysaryu) April 25, 2021
सरयू राय ने अपने पोस्ट में लिखा है “मेरा पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष कोविड का शिकार हो गया. कर्मठता,प्रतिभा,शिष्टता,कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में. इस बीच कई गुजरे,आँखें नम हुई,मन उदास हुआ,पर मनीष की विदाई ने रूला दिया,विचलित कर दिया,यह उम्मीद नहीं थी. ईश्वरेच्छा बलवती. ॐ शांति:”












