Kohramlive desk : देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा इसी बीच के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में बचे हुए बाकी चरणों के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक भी चुनावी रैलियां नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस पर विचार करने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-
कोविड संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियाँ रद्द करने का निर्णय लिया है।
राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 18, 2021
दरअसल, देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन अब रोजाना दो लाख से अधिक मामले आ रहे हैं, ऐसे में बंगाल में चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा के चुनावी रैलियों को लेकर भी निशाना साधा जा रहा है और लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। बंगाल में चुनावी रैलियों और रोड शो में बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है और कोरोना भी हर दिन बड़ा छलांग लगाता जा रहा है।
Read More : #Corona@Jharkhand : 3838 नये मरीज मिले, सेवा सदन का OPD बंद, शास्त्री मार्केट #Lockdown
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने आरोप लगाया है
देश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों के बीच रैलियां करने के लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करती रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामारी से निपटने के बजाए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करके स्तब्ध करने वाली संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं। चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को दिल्ली में रहकर अपना काम करना चाहिए और मुख्यमंत्रियों के साथ समन्वय बनाकर कोरोना वायरस से निपटना चाहिए। प्रधानमंत्री आठ चरणीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में जनरैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
Read More : झारखंड में फिलहाल #LockDown नहीं, #CMHemant के साथ सर्वदलीय बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा
राहुल गांधी ने रविवार को ही एक ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा, जिसमें बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी रैली में इतनी भीड़ है कि जहां तक उनकी नजर जा रही है, लोग ही लोग दिख रहे हैं। पीएम मोदी के भाषण का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और इसी संदर्भ में राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- बीमारों और मृतकों की भी इतनी भीड़ पहली बार देखी है।’बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। 17वें विधानसभा चुनाव के लिए 7,34,07,832 वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 मार्च से जारी है। पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होंगे। अब तक पांच चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है और छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Read More :कोरोना का कहर, JEE Mains परीक्षा स्थगित..जानिए कब होगा नई तारीखों का ऐलान








