spot_img

केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास को मिलेगी नई दिशा : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग के साथ झारखंड में विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुआ विमर्श

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर नीति आयोग की टीम के साथ उच्च स्तरीय बैठक में विस्तार से चर्चा हुई । मुख्यमंत्री ने कहा कि संघीय ढांचा होने के नाते केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास की गति को तेज करने के साथ नई  दिशा दी जा सकती है । इससे जुड़ी योजनाओं और नीतियों के निर्माण और निर्धारण में नीति आयोग की अहम भूमिका है । बुधवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े केंद्र सरकार के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों से जुड़े मसलों पर सकारात्मक विचार विमर्श हुआ ।

राज्य के पास सीमित संसाधन और चुनौतियां कई हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास सीमित संसाधन हैं, लेकिन चुनौतियां कई हैं। ऐसे में राज्य सरकार की जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार को सहयोग करने की जरूरत है, ताकि इन चुनौतियों से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की समस्याओं को समझते हुए उसी के हिसाब से नीति और कार्य योजना बनाई जाए, ताकि विकास को गति और नई दिशा मिल सके।

 खनिजों से संबंधित प्रोजेक्ट्स को राज्य में स्थापित करने की जरूरत

सीएम ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है जो खनिजों के मामले में काफी धनी है। यहां विभिन्न प्रकार के खनिज बहुतायत में हैं। यहां से यह खनिज दूसरे राज्यों और विदेशों में भेजा जाता है, जहां उसकी प्रोसेसिंग की जाती है। अगर खनिज यहां है तो उससे आधारित प्रोजेक्ट को भी यही स्थापित किया जाना चाहिए।

Read More :Bigg Boss 15 में सलमान खान के साथ दिखेगी ये विश्वसुंदरी, जानें कौन

Read More :ताला तोड़ कर मंदिर में चोरी, देखिये कैसे क्या ले गये चोर

खनन क्षेत्रों का सामाजिक और आर्थिक शैक्षणिक सर्वेक्षण जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खनन क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं है। यहां रहने वाले लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इलाके में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में इन इलाकों पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों का सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक सर्वे समय-समय पर किया जाना चाहिए । इस सर्वे से पता चल सकेगा कि यहां रहने वाले लोगों के जीवन में क्या बदलाव आ रहा है । उन्हें सरकार की योजनाओं का सही से लाभ मिल रहा है या इसमें किसी प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं, ताकि उसका निदान हो सके।

 एसटी-एससी को मिले सपोर्ट

हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि झारखंड अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति बाहुल्य राज्य है ।लेकिन, वे काफी पिछड़े हुए हैं।अनुसूचित जाति और जनजातियों को आगे बढ़ने का मौका मिले , इसके लिए उन्हें केंद्र से भी पूरा सपोर्ट दिया जाना चाहिए । अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जातियों के लिए अलग से पॉलिसी बनाई जाए , ताकि उनके विकास से जुड़ी कार्ययोजना बेहतर तरीके से क्रियान्वित हो सके । झारखंड में खनिजों और उद्योगों के लिए भूमि का जो अधिग्रहण हो रहा है , उससे सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हो रहे हैं । वे  किसान की बजाय खेतिहर मजदूर हो गए हैं । ऐसे किसानों को भी सपोर्ट देने की दिशा में ठोस पहल होनी चाहिए ।

Read More :शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर सादर नमन

Read More :BIG BREAKING : झारखंड में स्कूलों को खोलने की अनुमति, धार्मिक स्थलों से भी प्रतिबंध हटा

 जल संचयन को बढ़ावा देने पर जोर

जल संचयन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर रिजर्वायर को लेकर हमें गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर ठोस पहल करनी होगी, ताकि जल संचयन को बढ़ावा मिल सके। राज्य में एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों में गुणवत्ता की कमी होने पर नाराजगी जताई और कहा कि सड़कों के बनाने में क्वालिटी का पूरा ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

 नीति आयोग ने कोरोना काल में राज्य सरकार के किए गए कार्यों की तारीफ की

मौके पर नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पाल ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर संबंध और समन्वय बनाने की दिशा में नीति आयोग एक कड़ी का काम कर रहा है। झारखंड सरकार के साथ आज की बैठक काफी अहम रही । इसमें विकास से संबंधित मसलों पर विचारों का आदान प्रदान हुआ। इससे केंद्र और राज्य के बीच अगर कोई गतिरोध है तो उसके समाधान में सहूलियत होगी। नीति आयोग जो भी पॉलिसी बनाती है, उसमें मंत्रालय के साथ विस्तार से विचार-विमर्श होता है । वहीं, सरकार की नीतियों और योजनाओं की मॉनिटरिंग तथा वैल्यूएशन के लिए भी कई इंस्टिट्यूट हैं । नीति आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्यों को मजबूत बनाने के साथ नया भारत बनाना है। इसी  कड़ी में झारखंड सरकार के साथ यह उच्च स्तरीय बैठक की गई। उन्होंने कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ की।

Read More :नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 लाश बरामद

Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…

 22 विभागों के प्रस्ताव और इश्यूज पर हुई चर्चा

नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि राज्य सरकार के 22 विभागों ने अपने  प्रस्ताव और इश्यूज से अवगत कराया था । इन सभी पर केंद्र सरकार का भी रिस्पांस मिला  है। आज की बैठक में मुख्य रूप से कोयला, ऊर्जा, रेलवे राजस्व, जल संसाधन, खनिज, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, सिविल एविएशन गृह, जनजातीय मामले, सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विषयों पर विशेष रुप से चर्चा हुई और केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के वरीय पदाधिकारी भी इस दौरान ऑनलाइन मौजूद रहे।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पाल, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह,  विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा नीति आयोग के सीनियर एडवाइजर नीरज सिन्हा, मिशन डायरेक्टर राकेश रंजन, जॉइंट सेक्रेटरी डेवलपमेंट एंड मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, डिप्टी एडवाइजर डॉ. त्यागराजू बी एम, प्रोफेशनल सिद्धे जी शिंदे, सीनियर एसोसिएट नमन अग्रवाल और विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव और सचिव मौजूद थे।

Read More :‘sword of honour’ पाने वाली देश की पहली महिला IPS

Read More :5 दोस्त दर्शन करने रजरप्पा आ रहे थे, रास्ते में हो गया ये…

Read More :दोस्त के सामने गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा, उठाई खौफनाक कदम…

Read More :अवैध बालू लदे दो ट्रैक्‍टर जब्‍त, थाना प्रभारी ने कही ये बात…

Read More :पुलिस जागी थी वर्ना लुट जाता बैंक

Read More :19 सितंबर को होगी JPSC PT परीक्षा, गढ़वा डीसी ने तैयारी का लिया जायजा  

Read More :सब्जी मंडी इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू किए गए 2 बच्चों ने तोड़ा दम

Read More :रूह कंपकपा जायेगी इस लड़का-लड़की की हालत देख, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...