Gaya(Raju Prasad) : ”प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना डिजिटल मीटर लगाओ” इस नारे के साथ कांग्रेसियों ने आज पदयात्रा कर जन जागरण अभियान चलाया। शाम 6 बजे डेल्हा पुराना चौराहा पर कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटे, इसके बाद गली-मोहल्ला होते हुये घर-घर तक अपनी आवाज को बुलंद किया। वहीं, प्रदर्शन भी किया।
नेताओं ने कहा कि बिहार राज्य में प्रति व्यक्ति सबसे कम आमदनी है, वहीं महंगी बिज़ली, रीचार्ज और अनाप- सनाप बिलिंग से बिहार के 50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। वहीं, सरकार तुगलकी फरमान जारी करते हुये सभी को प्रीपेड मीटर लगाने के लिये दबाव देने का काम कर रही है। प्रीपेड मीटर लगाने वाले कंपनियों से करोड़ों की कमीशनखोरी के उजागर होने के बाद आम जनों में विरोध और बढ़ गया है।
जनजागरण अभियान में गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, प्रदेश कॉंग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, शशि कांत सिन्हा, जिला सचिव विजय कुमार यादव, जीवन यादव, कृष्णा प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, बुद्ध राम, रवि कुमार। अजय कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद , मुनी लाल प्रसाद सिंह, राम लखन भगत, अशोक चौधरी, दीपक रजक, शंभू गुप्ता, सूरज मिस्त्री एवं संतोष रंजन किशोर सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…








