Kohramlive : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से कहा कि इंडी गठबंधन 295 सीटें जीतेगा, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई यह है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को बताया कि टीवी चैनलों पर होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में अब कांग्रेस भी हिस्सा लेगा। कांग्रेस भी खुलकर अपना पक्ष रखेगा। यहां याद दिला दें कि एक दिन पहले ही टीवी चैनलों पर आज होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में कांग्रेस शामिल होने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि TRP के खेल में हमें शामिल नहीं होना है। चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन एवं कल्पना सोरेन सहित तमाम विपक्षी नेता शामिल हुये। बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ।
इसे भी पढ़ें :45 घंटे बाद ध्यान से उठे PM मोदी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें














