spot_img

महाकुंभ को यादगार बनाने की पूरी तैयारी, स्टेशन पर कमांडों तैनात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले को यादगार बनाने के लिये बेजोढ़ इंतेजाम किये जा रहे हैं। प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में बजरंगदास मार्ग पर मौनी बाबा का भव्य शिविर तैयार हो रहा है। यहां 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार किया जायेगा। वहीं, 108 हवन कुंड में 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्र से संगम नगरी गुंजायमान होगी। अमेठी के गौरगंज से आये बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी उर्फ मौनी बाबा महाराज ने मीडिया को बताया कि महाकुंभ भव्य और आस्था से परिपूर्ण हो, इस संकल्प के साथ 10 हजार गांवों की पैदल यात्रा करके यहां आये हैं। 13 जनवरी को प्रथम स्नान पर वह शिविर से लेटते हुये संगम स्नान करने जायेंगे। इधर, आतंकी पुन्नू की गीदड़ भभकी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार कोरस कमांडो तैनात किये गये हैं। स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सिटी साइड और सिविल लाइंस साइड पर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये हैं। लगभग 1100 RPF जवानों को यहां तैनात किया गया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...