Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतेजाम किये गये हैं। एक आला अधिकारी के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह के लिये राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा। ड्रोन से भी नजर रखी जायेगी और CCTV लगाये जायेंगे। साइबर विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। चेहरा पहचान प्रणाली यानी FRS कैमरे भी लगाये जायेंगे। सुरक्षा 6 लेयर की होगी। ‘दिल्ली पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली, यूपी और मध्य जिलों के लगभग 4 हजार इमारतों की छतों को चिन्हित किया गया है, जहां से कोने-कोने में नजर रखी जायेगी।
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो





