Hazaribagh(Sunil Sahu) : उत्तरी छोटानागपुर कमिश्नर पवन कुमार ने आज राजस्व संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक की। यह बैठक प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग के छतरमांडू स्थित समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान आंतरिक संसाधन (राजस्व संग्रह), विभिन्न स्तरों के राजस्व न्यायालय वादों की समीक्षा, लंबित अन्य राजस्व विभाग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आयुक्त ने वन प्रमंडल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं फॉरेस्ट जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने व अवैध खनन के विरूद्ध व्यापक रूप से अभियान चलने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जिले में जितने भी जितने भी कम्पोजिट शराब की दुकाने हैं उन सभी दुकानों का औचक निरीक्षण कर एमआरपी, डुप्लीकेसी आदि से संबंधित निरीक्षण करने का निर्देश दिया एवं किसी भी तरह से गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में स्थित बार और क्लब का भी निरीक्षण कर मानकों का जांच करने का निर्देश दिया गया।
जिला परिवहन द्वारा किये जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर, ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन को लेकर जिले के मुख्य मार्गो पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने वाहनों की रिस्ट्रिक्शन प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने जिले में संचालित पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर दिए गए मानकों पर नहीं पाए जाने वाले संबंधित पेट्रोल पंप संचालक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग, भूमि सुधार निबंध विभाग, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा के बाद कमिश्नर पवन कुमार ने राजस्व बढ़ोतरी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, अपर समाहर्ता रामगढ़, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, उत्पाद आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें
इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
Verified and real-time news coverage. Our editorial team follows strict editorial ethics.






