Chouparan(Krishna Paswan) : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी चौपारण में दही–चूड़ा और तिलकुट की मिठास लोगों को एक सूत्र में बांधेगी। 13 जनवरी को पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के चौपारण स्थित आवास पर सामूहिक भोज का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस सामूहिक भोज का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ना, आपसी भाईचारे को और मजबूत करना है। पूर्व विधायक ने बरही विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों, समस्त झारखंडवासियों और पत्रकार बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाला यह पारंपरिक दही–चूड़ा तिलकुट भोज चौपारण क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है।
मकर संक्रांति पर चौपारण में सामूहिक भोज, इस रोज…
Date:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







