Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार के न्योते पर “कॉफ़ी विद एसडीएम” में आये सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों के दर्द को जाना-सुना गया। वहीं, हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान रफीक अंसारी ने बताया कि उनके बेटे की शादी से 12 दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। कुसुम देवी रोते हुये बोलीं कि उनका बेटा दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया था, लेकिन खुद कभी घर नहीं लौटा। संदीप ठाकुर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने के लिये अपनी जान दे दी। ऐसे ही 20 से अधिक परिवारों ने अपना दर्द साझा किया, जिससे बैठक का माहौल गमगीन हो गया। SDO संजय कुमार ने दुखी परिवारों को से कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। SDO ने अपने मातहत अधिकारियों को 5 लाख तक की सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्देश दिया। हिट एंड रन मामलों में शीघ्र राहत राशि दिलाने को कहा, वहीं एयर एंबुलेंस सेवा की भी योजना के बारे में बताया गया।
बैठक में मौजूद अधिकारियों और पीड़ितों ने युवाओं से भावुक अपील की—हमारे दर्द को समझो, हेलमेट जरूर पहनो। “एक नियम अपनाइए, अपनों को बचाइये।”








