spot_img

सावधान! QR Code स्कैन से हो रहे हैं फ्रॉड, ये हैं बचने के टिप्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

आपने भी QR Code स्कैन करके पेट्रोल पंप या दुकानदार को ऑनलाइन पैसे दिए होंगे. लेकिन क्या आप जानते QR Code स्कैन करने पर आप फ्रॉड के शिकार भी हो सकते है. UPI पेमेंट ने लोगों की लाइफ को आसान बनाया है. साथ ही, जेब से पैसे गिरने की टेंशन भी नहीं होती. 

Quick Response (QR) को सबसे पहले जापान में बनाया गया था. अब भारत में इसका यूज धड़ल्ले से होता है. लेकिन इसके उपयोग में अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आप भी फ्रॉड के शिकार हो सकते है. हम आपको बताते है QR Code  फिशिंग क्या है और इससे आप कैसे बच सकते है.

जैसे-जैसे लोग डिजिटल लेन-देन की ओर बढ़े है वैसे ही लोगों के साथ फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ रही है. कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने के वक्त कई लोग QR कोड को स्कैन करके पैसे ट्रांसफर करते है.

फ्रॉडस्टर उसी का फायदा उठाते है. वो QR कोड को बदल देते है. जिससे पेमेंट फ्रॉडस्टर के अकाउंट में चला जाता है. इसी QR कोड को बदल कर कोई और QR कोड डाल देने को ही QR कोड फिशिंग कहते है. जिससे आपके पैसे दुकानदार को ना जाकर फ्रॉडस्टर के अकाउंट में जाता है.

QR कोड फिशिंग के अलग-अलग तरीके हो सकते है. इसके लिए स्कैमर आपको मैसेज या ई-मेल के जरिए QR कोड सेंड कर सकता है. जिसमें आपको 10,000 की लॉटरी लगने की बात कह सकता है. जिसमें आपको यूपीआई पिन देकर पैसे अपने बैंक अकाउंट में लेने को कहा जाएगा.

आप जैसे ही उस QR कोड को स्कैन करेंगे. आपसे यूपीआई पिन मांगा जाएगा. आपको लगेगा इससे पैसे आपके अकाउंट में आएंगे. लेकिन यूपीआई पिन देते ही आपके पैसे स्कैमर के अकाउंट में चले जाएंगे. इसी तरह संभावना है कि पेट्रोल पंप या किसी दुकानदार के पास आप वहां लगे QR कोड को स्कैन करके उसे पेमेंट करते हो. वहां पर स्कैमर ओरिजनल QR कोड को अपने QR कोड से बदल सकता है. जिससे QR कोड को स्कैन कर होने वाला पेमेंट स्कैमर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है.

इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए जब भी QR कोड को स्कैन करके पेमेंट करें उस टाइम सावधानी बरतें. QR कोड को स्कैन करने के बाद उसमें रिसीवर को नाम आता है उसे जरूर कन्फर्म कर लें. मैसेज या ई-मेल में मिले कोई अनजान या नए QR कोड को स्कैन करने से बचें.QR कोड को फोन के कैमरे से सीधे स्कैन के बजाय ऐसे ऐप से करें जो QR कोड की डिटेल्स भी बताता हो. बैंक में हुए किसी गलत ट्रांजैक्शन पर तुरंत एक्शन लें. फ्रॉड का शिकार होने पर इसकी शिकायत आप साइबर सेल में कर सकते है.

Read more: ASI के 1329 पदों के लिए वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्‍लाई

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।