CM का सरप्राइज, इनका नाम रखा ‘समृद्धि’…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिना किसी तामझाम के CM नीतीश कुमार आज अचानक पटना चिड़ियाघर पहुंच गये। भारी भीड़ के बीच CM ने बैटरी चालित ऑटो से पूरे जू का भ्रमण किया और हर पिंजरे की खैर-खबर ली। पटना जू पहुंचे मुख्यमंत्री का मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। CM नीतीश कुमार ने जेब्रा केज का जायजा लिया और वहां जन्मे नवजात जेब्रा शिशु का नामकरण किया। इनका नाम रखा गया ‘समृद्धि’ एक ऐसा नाम, जिसमें उम्मीद भी है और विकास की झलक भी। CM नीतीश कुमार ने लायन केज, गैंडा केज और गैंडा प्रजनन क्षेत्र का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से गैंडा और जेब्रा की संख्या की जानकारी ली और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। सर्दी को देखते हुये CM नीतीश कुमार ने साफ कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी पशु या पक्षी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये, इसकी जिम्मेदारी आप सबकी है। निगरानी और इंतजाम में कोई ढिलाई न बरती जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...