Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया कि “झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं आदरणीय रामदास दा। संघर्ष कर उन्होंने हमेशा हर चुनौती को मात दी है, इस बार फिर वह विजयी होंगे। मरांग बुरु अपने इस लाल को शक्ति और साहस दे। आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत आदरणीय रामदास दा का उपस्थित डॉक्टर्स से हालचाल जाना।”
यहां याद दिला दें कि बीते कल बाथरूम में फिसलकर गिरने से मंत्री रामदास सोरेन को काफी क्षति पहुंची थी। ब्रेन में क्लाट हुआ। उन्हें जमशेदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था।





