Bihar : बिहार की फिज़ाओं में एक नई रौशनी फैलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को दिया है ऐसा तोहफा, जो हर घर के अंधेरे को उजाले में बदल देगा। CM नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से बिहार के हर घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। यह ऐलान खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किया और साथ ही बताया कि इस योजना से राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 17, 2025
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। नीतीश सरकार ने सौर ऊर्जा की सौगात भी जोड़ दी है। अगले तीन वर्षों में राज्य के हर घर की छत या पास के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर प्लांट लगाए जायेंगे और खास बात ये कि गरीब परिवारों के लिए यह खर्च सरकार खुद उठाएगी। सरकार का अनुमान है कि इस कदम से अगले तीन वर्षों में 10 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा तैयार होगी। यानी बिजली का बिल नहीं, अब सिर्फ रोशनी ही रोशनी होगी।






