spot_img
spot_img

CM योगी का ऐलान, ‘माफिया को मिट्टी में मिलायेंगे, बेटियों को छूने वालों का…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने तय किया है कि जो माफिया सिर उठाने का काम करेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते। उसके लिये बुलडोजर जैसा दिल चाहिये। माफिया समाज का कोढ़ है, इसे निकाल फेंकेंगे। बेटियों की सुरक्षा पर फोकस करते हुये उन्होंने कहा कि उन्हें छूने वालों के हाथ-पांव अलग कर दिये जायेंगे। हर बेटी की सुरक्षा इस सरकार का दायित्व है। CM योगी ने ये बातें प्रयागराज में आयोजित रोजगार मेले के शुभारंभ के अवसर पर कही। मौके पर 633 करोड़ की 407 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण पर भी किया गया।

CM योगी ने प्रयागराज के महत्व को बताते हुये कहा कि यहां महर्षि भारद्वाज का पहला गुरुकुल था, फिर भी पहचान का संकट था। जाति के नाम पर लड़ाने वालों की वजह से ऐसा हुआ था। इस यज्ञ की धरा पर कुंभ कैसा होता है, उसे 2019 में दिखा दिया गया है। अच्छा काम करते हैं, उससे व्यक्ति को सम्मान मिलता है। क्या 2017 से पहले ये सम्मान मिलता था? तब लोग बताते थे कि यूपी के हैं तो लोग हेय दृष्टि से देखते थे। तब चाचा भतीजा नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली किया करते थे। कार्य करने के लिए नेक नियति होनी चाहिये। CM ने कहा कि साल 2017 से पहले यूपी बीमारू राज्य था, युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था, किसान आत्म हत्या करते थे। बहन बेटी सुरक्षित नहीं थीं। दंगे होते थे। अब दंगा करने की हिम्मत किसी में है क्या? आपने माफियाओं की पैंट गीली होती देखी है।

CM योगी ने कहा कि यूपी में चालीस लाख करोड़ का निवेश हो चुका है, इससे डेढ़ करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी। यूपी नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनाना है। उनका मकसद है कि हर हाथ को रोजगार मिले, हर व्यापारी को लाभ हो, हर किसान को उसकी उपज का लाभांस मिल सके। हर व्यक्ति विकास की ओर बढ़ता दिखें। 60 हजार 200 से अधिक पुलिस भर्ती को सफलता पूर्वक परीक्षा कराई है। शिक्षा आयोग का गठन हो चुका है। वो काम करने वाला है, 60 हजार से अधिक भर्ती फिर निकलेगी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 12 वर्ष बाद महाकुंभ 2025 में होगा। प्रयागराज वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेरेगा। हमने 650 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण किया है। अकेले फूलपुर की अधिकांश योजनाएं इसमें शामिल हैं। समय सीमा में काम पूरा होगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...