UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे, जहां उनका पूरा कार्यक्रम आध्यात्मिक रंग में डूबा रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में हिस्सा लिया और ब्रज क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर मुहर लगाई। बैठक के बाद CM योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर केशवदेव, योगमाया और गर्भगृह में विधिवत दर्शन किये और बाद में भागवत भवन में भी पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि ब्रजभूमि के कण-कण में कृष्ण कन्हैया और राधारानी की स्मृतियां रची-बसी हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुये जीवन में सकारात्मकता और उत्साह बनाये रखने का संदेश दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह यहां भी आगे का काम होगा।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : स्कूलों में फ्री एडमिशन का बेहतरीन मौका, 15 मार्च आखिरी तारीख…










