spot_img

रिसालदार शाह बाबा के मजार पर आज CM करेंगे चादरपोशी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर आज यानी रविवार को आस्था और संगीत का संगम देखने को मिलेगा। राज्य के CM हेमंत सोरेन और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू बाबा की दरगाह पर चादरपोशी करेंगे। इसी अवसर पर कव्वाली मंच का उद्घाटन भी होगा। सुबह जैप-1 से चादर जुलूस निकलकर दरगाह तक पहुंचेगा। दोपहर में दरगाह कमिटी के महासचिव जावेद अनवर के डोरंडा यूनुस चौक स्थित आवास पर मुंबई से आये अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल अज़ीम नाजा और जुनैद सुल्तानी की जुगलबंदी में कव्वाली का आगाज होगा।

शाम होते-होते माहौल और भी रूहानी रंग में रंग जायेगा। बाबा के दरबार में चादरपोशी के बाद रात 9 बजे श्रद्धांजलि सभा सह कव्वाली मंच का उद्घाटन होगा। मंच पर अजीम नाजा और जुनैद सुल्तानी आमने-सामने होंगे और उनकी आवाजें श्रोताओं को सूफियाना सफर पर ले जायेगी। इस मौके पर झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...