- मंत्री चंपई सोरेन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई
- राज्यपाल के आदेश और मुख्यमंत्री की सलाह से अधिसूचना जारी की गई
रांची : CM हेमंत सोरेन अब निबंधन और स्कूली शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी भी खुद ही संभालेंगे। वहीं मंत्री चंपई चोरेन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का कार्यभार देखेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद से उनकी जिम्मेवारी अबतक किसी मंत्री को नहीं मिली थी। वहीं शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के अस्वस्थ होने के कारण विभाग का कार्यभार भी किसी को नहीं मिला था।
पहले भी CM के पास कई विभाग हैं
मुख्यमंत्री- CM हेमंत सोरेन पूर्व में आवंटित विभागों के अलावा निबंधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वस्थ होने तक मुख्यमंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी देखेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास कार्मिक, गृह, ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण विभाग के अलावा वैसे सभी विभाग 29 जनवरी से आवंटित हैं, जो मंत्रियों को आवंटित नहीं है।
इसे भी पढ़ें : Lalu की बेल पर सुनवाई अब 27 को, दिवाली-छठ जेल में ही बीतेगी
अधिसूचना जारी की गई
राज्यपाल के आदेश और मुख्यमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने विभागों की संशोधित जिम्मेदारी के संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्री चंपई सोरेन को पूर्व में आवंटित विभागों के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है।
विभागों के काम पर हो रहा था असर
मंत्री चंपई सोरेन के पास पहले से परिवहन एवं कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है। उल्लेखनीय है कि मंत्री हाजी हुसैन के निधन और जगन्नाथ महतो के अस्वस्थ होने के कारण उनके विभागों का कार्य प्रभावित हो रहा था।
इसे भी पढ़ें : मोम पिघला कर बनाए गए हैं अमिताभ बच्चन, स्मार्टनेस आज भी वही : 1 Cr जीतने वाली Nazia
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…






