Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने राज्य में “वित्तीय अराजकता” का आरोप लगाते हुये बड़ा हमला बोला है। पंकज मिश्र ने आरोप लगाया कि राज्य में हालात बिगड़ चुके हैं, सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं, छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं, ट्रेजरी में लूट जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि विधायिका और कार्यपालिका के बीच गतिरोध से आम जनता परेशान है। इसके लिये उन्होंने भाजपा और झामुमो दोनों को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी सवाल उठाये कि वित्त विभाग अपने पास रखने के कारण वे जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। पंकज मिश्र ने CM हेमंत सोरेन से वित्त मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये सख्त कदम उठाने चाहिये। मामले की गंभीरता को देखते हुये उन्होंने पूरे मामले की जांच Enforcement Directorate या Central Bureau of Investigation को सौंपने की मांग की है। पंकज मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा और झामुमो दोनों जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।
सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...








