spot_img

CM बोले, बिना ये ध्यान में रखें, कोई राज्य आगे नहीं बढ़ सकता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बिना आधी आबादी को ध्यान में रखे देश के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। हम लोगों ने आधी आबादी के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिये जो ऐतिहासिक कदम उठाया है, यह देश भर में चर्चा का विषय बन चुका है। आधी आबादी को ध्यान में रखे बिना कोई राजनीतिक दल, कोई राज्य आगे बढ़ने की सोच भी नहीं पायेगा। यह कहना है झारखंड के CM हेमंत सोरेन का। मौका था मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समारोह का। यह समारोह राजधानी रांची से सटे नामकुम के खोजाटोली आर्मी कैंप मैदान में हुआ। CM हेमंत सोरन ने कहा कि रूपये-पैसे का क्या महत्व होता है, यह एक महिला से अधिक कोई नहीं जानता। ये अपना घर-परिवार चलाती हैं। छोटे-छोटे हिसाब रखकर अपने परिवार के सपनों को पूरा करने की कोशिश करती हैं और अब आप एक ऐसी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रही हैं, जिससे इस राज्य के माथे पर गरीबी और पिछड़ेपन का जो कालिख लगा हुआ है, उसे मिटने में देर नहीं लगेगी। यह काम हम सब मिलकर करेंगे। CM हेमंत सोरेन ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि आप सभी का साथ मिलेगा न आपके इस बेटे और भाई को? उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आवाज आज देश के कोने-कोने में हर जगह गूंज रही है। समारोह में CM हेमंत सोरेन ने 56 लाख 61 हज़ार 791 लाभुक महिलाओं के खाते में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हज़ार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। CM हेमंत सोरेन ने सभास्थल में मौजूद महिलाओं से मिलनेवाले पैसों के खर्च के बारे में जाना-सुना। इस दौरान महिलाओं ने बड़े ही बेबाकी से किसी ने बच्चे की पढाई पर पैसा खर्च करने की बात कही तो किसी ने स्वास्थ्य और घरेलू खर्च की बात कही। मौके पर इंडिया गठबंधन के मंत्री, विधायक और नेता मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...