spot_img
spot_img
spot_img

बाबा साहेब के ऐतिहासिक आवास पहुंचे CM, बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गणतंत्र दिवस के अवसर पर CM हेमंत सोरेन आज लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचे। संविधान निर्माता को नमन करते हुये CM हेमंत सोरेन ने इस पल को अपने जीवन का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया। CM ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि बाबा साहेब की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने विविधताओं से भरे भारत को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र की मजबूत नींव दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की जो मशाल बाबा साहेब ने जलाई, वही आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के हर नागरिक को सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित किया। उनके विचार आज भी भारत की आत्मा और लोकतंत्र की रीढ़ हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर CM ने बाबा साहेब के आवास पर रखी गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किये, जो आने वाली पीढ़ियों के लिये एक संदेश बन गये। इस दौरान CM हेमंत सोरेन के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...