Ranchi : रांची की फिजाओं में आज एक खास हलचल है। हवा में है जश्न का रंग और हर चेहरे पर है एक ही नाम माही। आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। 44 की उम्र में भी वही शांत चेहरा, वही मंझा हुआ फिनिशर और वही अपनेपन का एहसास। रांची के इस लाल को देश-दुनिया से लाखों शुभकामनायें मिल रही हैं, लेकिन एक बधाई सबसे अलग रही झारखंड के CM हेमंत सोरेन की।
CM ने सोशल मीडिया पर धोनी को खास अंदाज में बधाई दी “झारखंड के लाल कैप्टन कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।” ये सिर्फ एक शुभकामना नहीं थी, ये उस गर्व की आवाज थी जो हर झारखंडवासी के दिल से उठती है जब माही का नाम लिया जाता है। रांची में उनके फार्महाउस के बाहर फैंस की भीड़ लगी है कोई पोस्टर लेकर आया है, कोई केक… और कोई बस एक झलक पाने की उम्मीद में।












