Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त 43 प्रोबेशनरी डिप्टी कलेक्टर के दूसरे चरण की ट्रेनिंग और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
पहली बार भारत दर्शन करेंगे राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी
सीएम हेमंत की सोच है कि जिस तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत दर्शन कराया जाता है, उसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाए, ताकि वे अन्य प्रदेशों की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को देख और समझ सकें। भारत दर्शन के दौरान उन्हें जो अनुभव मिलेगा उससे वे राज्य के विकास में और भी बेहतर तरीके से योगदान कर सकेंगे। सीएम के इसी विजन को ध्यान में रखकर प्रोबेशनरी डिप्टी कलेक्टर को पहली बार भारत दर्शन कराया जा रहा है।
श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में मिलेगा प्रशिक्षण
सभी प्रोबेशनरी डिप्टी कलेक्टर के दूसरे चरण का प्रशिक्षण श्री कृष्णा कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित होगा। इससे पहले इन सभी उप समाहर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में ही श्रावणी मेला को लेकर देवघर और दुमका में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण तथा भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एक अक्टूबर 2023 से जिला प्रशिक्षण के लिए अपने पदस्थापित जिला में योगदान सुनिश्चित करेंगे।
इसे भी पढ़ें : बिहार में मानसून एक्टिव, 27 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : G-20 : मेहमानों को परोसी जाएगी मिलेट्स थाली, देखें मेन्यू में क्या-क्या है शामिल
इसे भी पढ़ें : डरा-हड़का कर मांगी थी रंगदारी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : विस्तारा और एयर इंडिया का होगा विलय, CCI ने दी अनुमति, जानें…
इसे भी पढ़ें : ब्राउन शूगर का चलता-फिरता दुकान चलाने वाले का क्या हुआ… जानें














