Hazaribagh : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास को नई दिशा देने का ऐलान किया है। अब जिला और प्रखंड स्तर के बाद हर गांव में ‘मुख्यमंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी सीधे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे। झामुमो के 46वें स्थापना दिवस पर हजारीबाग में शक्ति प्रदर्शन करते हुये CM हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा “अगर लोकसभा चुनाव के दौरान मुझे जेल नहीं भेजते, तो विधानसभा की तरह लोकसभा में भी भाजपा को सीटें खोजनी पड़ती।” 17 साल की भाजपा सरकार पर हमला करते हुये बोले, “राज्य में भूख, बेरोजगारी और पलायन की समस्या बढ़ी। लेकिन अब झारखंड में भाजपा को सत्ता नसीब नहीं होगी।” शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो और निर्मल महतो के संघर्ष को याद करते हुये कहा – “हमने 40 वर्षों तक संघर्ष किया, सैकड़ों शहीद हुये, लेकिन अब झारखंड के लोगों में विकास की नई उम्मीद जागी है।” CM ने कहा कि “झारखंड में 40% खनिज संपदा है, लेकिन रोजगार के लिये हमारे लोग बाहर जाते हैं और बाहरी लोग यहां राज करते हैं!” मईयां योजना पर बोले – “जो लोग मईयां योजना दिलाने के एवज में पैसे मांगने आयें, उन्हें खदेड़ दो।” CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “डबल पैसे का लालच देने वाले ठगों के झांसे में मत आओ।” “वृद्धा पेंशन में लापरवाही करने वाले सरकारी कर्मचारियों की नौकरी जायेगी।” बिना किसी का नाम लिये सिरमटोली मामले पर बोले – “कुछ आदिवासी बाहरी लोगों के एजेंट बन गये हैं, इनके बहकावे में मत आओ!” समारोह को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र महतो, महासचिव विनोद पांडेय और फागु बेसरा ने भी संबोधित किया।
CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, उन्हें खदेड़ दो… जानें
Date:

- Tags
- CM Hemant Soren
- crime news in hazaribagh
- Foundation Day
- Hazaribagh
- HAZARIBAGH NEWS
- hemant soren
- hemant soren cm
- hemant soren interview
- hemant soren jharkhand
- hemant soren jharkhand news
- hemant soren latest news
- hemant soren live
- Hemant Soren News
- hemant soren today news
- jharkand cm hemant soren
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand hemant soren
- jharkhand hemant soren news
- jharkhand news today
- Jharkhand Today News
- today jharkhand news
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











