CM हेमंत सोरेन बोले, “आप एक कदम बढ़ाइये, सरकार 10 कदम साथ चलेगी”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में CM हेमंत सोरेन गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में नौजवानों से सीधे रूबरू हुये बिल्कुल अपने अंदाज में और दिल से। CM हेमंत सोरेन ने भावुक शब्दों में कहा कि यह पहला मौका है, जब हम बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जयंती उनके बिना मना रहे हैं। लेकिन उनके आदर्श, विचार, संघर्ष, त्याग और बलिदान हमेशा जीवंत रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने झारखंड के गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों और मूलवासियों के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। नौजवानों से सीधा संवाद करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आप एक कदम आगे बढ़िये, सरकार आपको 10 कदम आगे ले जायेगी। यह हमारा वादा है, क्योंकि हम गुरुजी के सिपाही हैं। सभा तालियों से गूंज उठी।

CM हेमंत सोरेन ने गुरुजी को याद करते हुये कहा कि दिशोम गुरु सिर्फ आंदोलनकारी नहीं, जननायक थे। महाजनी प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने बिगुल फूंका और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को धार दी। उनकी एक आवाज पर आदिवासी–मूलवासी घरों से निकल पड़ते थे। CM ने कहा कि झारखंड में खनिज, पर्यटन, खेल, शिक्षा और प्रतिभा किसी चीज की कमी नहीं। जरूरत है तो बस सही दिशा और मजबूत सहारे की। हमारी सरकार राज्य की संभावनाओं, क्षमताओं और प्रतिभाओं को सशक्त करने के लिये प्रतिबद्ध है।

अलग राज्य मिला, अब सजाने की बारी

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संघर्ष कर अलग राज्य दिया। अब इसे सजाने-संवारने की जिम्मेदारी हमारी है। लेकिन यह काम सिर्फ सरकार नहीं, आप सबके सहयोग से ही संभव है। CM ने साफ कहा कि कई बार योजनायें कागजों तक सिमट जाती हैं। ऐसे में नौजवानों की भूमिका बेहद अहम है। लोगों को जागरूक करें, उन्हें योजनाओं से जोड़े। यह भी राष्ट्र निर्माण का काम है। CM ने दो टूक कहा कि जब तक बच्चे पढ़ेंगे नहीं, आगे बढ़ेंगे नहीं।  इसी सोच के तहत गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, विदेश पढ़ाई के लिये 100% स्कॉलरशिप, जिला पुस्तकालय, उत्कृष्ट विद्यालय जैसे बड़े कदम उठाये गये हैं।  CM हेमंत सोरेन ने गर्व से बताया कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां मात्र 4% ब्याज दर पर 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों में न इतनी राशि है, न इतनी कम ब्याज दर। उन्होंने कहा कि हम आपको सिर्फ सरकारी नौकरी के भरोसे नहीं छोड़ना चाहते। हम आपको उस स्तर पर खड़ा करना चाहते हैं, जहां देश-दुनिया की किसी भी प्रतिस्पर्धा में आप अव्वल हों।

CM के हाथों मिलीं बड़ी सौगातें

  • 55 छात्रों को 12 करोड़ रुपये का शिक्षा ऋण स्वीकृति पत्र
    (अब तक 2430 विद्यार्थी लाभान्वित)
  • पब्लिक डैशबोर्ड और AI आधारित चैटबोर्ड का शुभारंभ
  • सीएम फेलोशिप योजना, 23 रिसर्च स्कॉलर्स को ₹25,000 मासिक स्कॉलरशिप
  • ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम, 17,000 इंटर्नशिप अवसर, ₹10,000 स्टाइपेंड
  • मास्टर सोबरेन मांझी जिला पुस्तकालय एवं गुरुजी रात्रि पाठशाला की शुरुआत
  • ‘गुरुजी वाटिका’ का ऑनलाइन शुभारंभ, बुजुर्गों को समर्पित

 लाभार्थियों की जुबानी

रांची IIIT सुखदेव महतो ने कहा कि इस योजना से मेरे डॉक्टरेट का सपना साकार हो रहा है। रांची XISS के ऋषिका ने कहा कि पढ़ाई का आर्थिक बोझ खत्म हुआ, सपनों को पंख मिले।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...