spot_img

CM हेमंत सोरेन भूटिया से ये बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की। CM ने कहा , खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों के सपनों को झारखंड की खेल नीति पंख दे रही है।मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज हुई मुलाकात के दौरान CM और भूटिया के बीच झारखंड में फुटबॉल सहित अन्य खेलों के विकास, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधायें उपलब्ध कराने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है झारखंड की खेल नीति

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, कोचिंग और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल को बढ़ावा देने के लिये विशेष योजनायें बनाई गई हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।वाइचुंग भूटिया ने मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुये कहा कि झारखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लगातार उभर रहे हैं।

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये सरकार प्रतिबद्ध

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा “फुटबॉल झारखंड की युवा पीढ़ी का पसंदीदा खेल है। सरकार इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध कराने के लिये निरंतर प्रयासरत है।” CM ने विश्वास जताया कि भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन झारखंड के खिलाड़ियों को नई दिशा देगा और युवाओं का मनोबल व उत्साह बढ़ायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...