spot_img

LPG सिलेंडर की कमी पर CM हेमंत सोरेन ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में गैस की कमी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के बाद मीडिया से बातचीत में CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हालात अजीब हो गये हैं, “जब ऐसी स्थिति बनती है तो जानकारी पहले मिलनी चाहिये, लेकिन यहां तो घटना पहले हो जाती है और जानकारी बाद में मिलती है। आगे-आगे देखिये, ये लोग और कौन सा दिन दिखायेंगे।” CM ने कहा कि गैस की किल्लत और महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। छोटे-मोटे काम करके परिवार चलाने वाले लोग मुश्किल में हैं। सामान्य वर्ग से लेकर गरीब तक सभी का जीवन प्रभावित है। लोगों के लिये रोजमर्रा का खर्च उठाना कठिन हो गया है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि “आप लोगों को गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा है?” राज्य में बढ़ती परेशानी को देखते हुये  Jharkhand State Minorities Commission भी मैदान में उतर आया है। आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर झारखंड में गैस की किल्लत की जानकारी दी है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है और ऐसे में गैस की कमी से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस महीने ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे पर्व-त्योहार हैं। आयोग ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इन त्योहारों को देखते हुये LPG सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

इसे भी पढ़ें : गूगल CEO सुंदर पिचाई की सैलरी सुनकर दुनिया हैरान, हुआ बड़ा इजाफा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...