Ranchi : कार्यवाहक CM हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज PM नरेंद्र मोदी से मिले। 81 में से 34 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे। PM से मिलने से पहले दोनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे। हेमंत सोरेन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के लिये उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। PM मोदी से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि झारखंड में हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आये हैं। बहुत सारी बातें है, आने वाले दिनों में भी बैठकें होंगी।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आप सभी को शुभकामनाएं…आने वाले दिनों में भी मुलाकात होंगी…बहुत सारी चीजें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं।” pic.twitter.com/UihtTzTKfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
इसे भी पढ़ें :बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान
इसे भी पढ़ें :तेलंगाना नहीं लेगी अडानी ग्रुप के 100 करोड़
इसे भी पढ़ें :माता वैष्णो देवी में जोरदार विरोध, सड़क पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें :ऐसे भी आती है मौ’त, पुलिस परिवार में मातम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी, चौंका सकते हैं कुछ चेहरे
इसे भी पढ़ें :इनपर पैसों की बारिश, इन्हें नहीं मिला खरीददार…
इसे भी पढ़ें :पहले टेस्ट में सफल…
इसे भी पढ़ें :आदर्श आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश…







