spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य, जिसने… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज कंपटीशन का जमाना है। समाज में समय के साथ तेजी से कई बदलाव आ रहे हैं। इसमें आदिवासी समुदाय को आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके लिए आपको संघर्ष करना होगा। कई चुनौतियां से निपटना होगा। कड़ी मेहनत करनी होगी। नए रास्ते बनाने होंगे। अपनी गति को बनाए रखनी होगी, तभी आप आगे बढ़ेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि आप इन तमाम परिस्थितियों से निकलते हुए कामयाबी की मंजिल हासिल करेंगे। मौका था निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम के शुभारंभ का। यह निःशुल्क आवासीय कोचिंग अत्यंत संवेदनशील आदिवासी समुदाय (पीवीटीजी) के लड़के-लड़कियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बनाया गया है। रांची के मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में कार्यक्रम का पारंपरिक तरीके से नगाड़ा बजा कर शुभारंभ किया गया। सीएम ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पीवीटीजी को समाज के अन्य वर्गों के समकक्ष खड़ा करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत की है। आगे इस तरह की कई योजनाएं और भी आएंगी और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

संवेदनशील विषयों को लेकर सरकार बेहद गंभीर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार के मुफ्त राशन पर आप सिर्फ जिंदा रह सकते हैं। आप इस राशन के भरोसे ना आप पढ़ाई-लिखाई कर सकते हैं और ना रोजगार पैदा कर सकते हैं। मुफ्त राशन के जरिए आप आगे कभी नहीं बढ़ सकते हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि सरकार का दायित्व सिर्फ लोगों को मुफ्त राशन भर देना नहीं है, बल्कि तमाम संवेदनशील विषयों पर बेहतर नीति बनाने के साथ उसे धरातल पर उतारने की जरूरत है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है और राज्य को नई दिशा देने का काम कर रही है।

विलुप्त रहे हैं कई आदिवासी समुदाय

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज आदिवासी खासकर अत्यंत संवेदनशील जनजातीय समूह के लोगों की संख्या का लगातार कम हो रही है। ऐसे कई जनजातीय समूह विलुप्त होने की कगार पर हैं। अगर हम नहीं चेते तो आने वाले दिनों में इनका वजूद खत्म हो सकता है। ऐसे में हमारी सरकार आदिवासियों के विकास को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समुदायों को सशक्त और मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं।

आदिवासी बच्चे अब विदेश में प्राप्त कर रहे हैं उच्च शिक्षा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सरकार के द्वारा आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यकों के बच्चों को  विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए भेजा जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के द्वारा बच्चियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया-दारू बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है। हमारी सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं, जो झारखंड की दशा और दिशा को बदलने का काम कर रहे हैं। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हमारा राज्य और हमारी जनता समृद्ध और खुशहाल नहीं बन जाते हैं।

राज्य के जो लोगों ने जो सपने देखे थे, उसे पूरा कर रहे हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा अलग राज्य बनने के बाद लोगों ने जो सपने देखे थे, वे कितने हकीकत में साकार हुए, इस पर मंथन करने की जरूरत है। विशेष कर आदिवासी बहुल राज्य में आदिवासियों के विकास में हम कितना आगे बढ़े, इस पर भी विचार करना होगा। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि पिछले दो दशकों में जो काम नहीं हुए हमारी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी से निपटते हुए काफी कम समय में कई ऐसी गतिविधियां चलाई हैं, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

चुने गये 156 लड़के-लड़कियां

पीवीटीजी समुदाय के युवक-युवतियों के निःशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए कुल 373 आवेदन मिले थे। इसमें 156 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। चयनित आवेदकों में 63 युवती और 93 युवक शामिल हैं। इसमें असुर समुदाय के 33, बिरहोर समुदाय के 3, बिरजिया समुदाय के 27, कोरवा समुदाय 22, परहैया समुदाय के 9, सबर समुदाय के 1, माल पहाड़िया समुदाय के 38, सौरिया पहाड़िया के 23 युवक युवती हैं। इसके अलावा पढ़ाने के लिए शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चम्पाई सोरेन, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार और अपर सचिव अजय नाथ झा विशेष रूप से मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप पर बेटे की फोटो देख सन्न रह गये मां-बाप…

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...