Ranchi : CM हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज रांची के पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचे। उन्होंने आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की बधाई दी। वहीं CM हेमंत सोरेन आज तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी एवं सेंटर फोर एक्सीलेंस की कोच डी. साईश्वरी से मिले। ये मुलाकात कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। दीपिका और कोच ने CM हेमंत सोरेन को राज्य में तीरंदाजी क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। इसपर CM ने उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। झारखंड सरकार खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को जरूरी सभी सुविधा मुहैया करने के लिये पूरे प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मौके पर CM ने तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी के हालिया प्रदर्शन को लेकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। CM हेमंत सोरेन से मिलने MLA निशात आलम एवं विधायक नीरल पूर्ति अपने परिवारों के साथ मिलने गये। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता बंधु तिर्की और झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी आज CM से शिष्टाचार भेंट की।
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों