spot_img

CM हेमंत सोरेन मिले खड़गे से… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। रांची के होटल बी.एन.आर में ये औपचारिक मुलाकात थी। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस अहम मुलाकात में देश और झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की एकजुटता, 2024 के चुनावी नतीजों की समीक्षा और आने वाले भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक सिर्फ शिष्टाचार नहीं बल्कि सियासत का नया संदेश देने वाली रही। जहां एक ओर हेमंत सोरेन की राजनीतिक सक्रियता फिर से सुर्खियों में है, वहीं कल्पना सोरेन की लगातार बढ़ती भूमिका भी अब राष्ट्रीय पटल पर चर्चा का विषय बन चुकी है। बैठक में किन विषयों पर कितनी देर तक चर्चा हुई, इसका आधिकारिक ब्यौरा सामने नहीं आया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...