spot_img
spot_img
spot_img

10141 लोगों का भला कर गये CM हेमंत सोरेन, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahebganj : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं, तो कई नए आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। मौका था साहिबगंज के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह का। मौके पर CM ने लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। करीब 86 करोड 80 लाख रुपए की 31 योजनाओं की आधारशिला रखी गयी। वहीं, तीन योजनाओं का उद्घाटन किया गया। राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हजार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के मकसद से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी गयी। CM हेमंत सोरेन ने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। CM ने राज्यवासियों को श्रावणी महीने के शुभारंभ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को देंगे सम्मान राशि

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 साल तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का फैसला किया है। इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं।

सिर्फ दिखावे के लिए काम नहीं होना चाहिए

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।

राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है उसका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है। हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनाएंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

समस्याओं के समाधान के लिए सब मिलकर प्रयास करें

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं। लेकिन, इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं के निजात के लिए मिलजुलकर कोशिश करें।

राजमहल क्षेत्र की एक अलग पहचान है पर कई समस्याओं से भी जूझ रहा है

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनो में अलग पहचान रखता है। ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। यह झारखंड का एकमात्र इलाका है, जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लंबे अर्से से होता आ रहा है। यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं। यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है। हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है। गंगा के कटाव को रोकने का काम हो रहा है। आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप-वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज से इसे अलग पहचान दिला सकें।

विभिन्न विकास योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपए की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। वहीं, राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हज़ार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक अनंत ओझा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जिले के DC और SP समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें

इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...