विधायक के बेटे की शादी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन…

Date:

spot_img

Ranchi : CM हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ लातेहार के बरवाडीह प्रखंड स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में हिस्सा लिया। CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपती विजय बहादुर सिंह एवं महिमा को सुखद वैवाहिक जीवन के लिये शुभकामनायें और आशीर्वाद दिये। उन्होंने नवदंपती के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव और खुशहाली बने रहने की कामना की। CM ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों तथा सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार को इस मांगलिक अवसर की बधाई दी और समारोह में मौजूद स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। इससे पहले मंगरा गांव पहुंचने पर CM हेमंत सोरेन का हेलीपैड पर स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमूद सहाय, पलामू क्षेत्र के DIG किशोर कौशल, लातेहार के DC संदीप कुमार, पुलिस कप्तान कुमार गौरव सहित प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन पहुंचे होटल लेमन ट्री… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी धर्मपत्नी...

ओरमांझी में सजा रास मेला, भक्ति जागरण में झूमे लोग…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रांची...

कार से घूम-घूम कर बेच रहा था BS, धरा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ब्राउन...

यूट्यूबर ने मांगी माफी…

Bihar : बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से...

स्थापना दिवसः रोजगार, आवास और जनजागरूकता पर जोर…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: