spot_img

सेरेंगसिया की धरती से CM हेमंत ने कर दी सौगातों की बारिश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : झारखंड हमेशा से शूरवीरों की धरती रही है। साल का कोई भी ऐसा दिन नहीं होता है, जब हम किसी ना किसी वीर शहीद का शहादत दिवस मनाते हैं। अपने वीर शहीदों का सम्मान हमारी परंपरा में शामिल है। इस परंपरा को हम और मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं ताकि हमारे पूर्वजों में जो शहादत दी थी, उसे आने वाली पीढ़ी को बता सकें। आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह दिन हमें अपने वीरों के बलिदान की गाथा को याद दिलाता है। यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था पश्चिमी सिंहभूम के सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह का। CM हेमंत सोरेन ने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर पोटो हो समेत अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले वीर अमर शहीदों को नमन किया। मौके पर CM ने ₹398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 की लागत से राज्यभर में 197 महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति समेत विभिन्न विभागों की योजनाएं शामिल हैं। 3,77,256 लाभार्थियों को 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं, ताकि सीधे आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। वहीं 1,479 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें रोजगार का अवसर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

शिक्षा और महिला सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए मुफ्त कोचिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना जैसी पहलें चल रही हैं। CM ने जोर देकर कहा कि जब तक समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक विकास संभव नहीं। झारखंड हर मोर्चे पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...