Ranchi : बीती देर रात विशेष विमान से CM हेमंत सोरेन रांची लौट आये हैं। साथ में पिता शिबू सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। 6 दिन पहले गुजरे रविवार को वे पिता दिशोम गुरु के रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे। जांच में टाइम लगने की वजह से CM को इतने दिन दिल्ली में रुकना पड़ा। फिलहाल शिबू सोरेन का स्वास्थ्य नॉर्मल है। कल यानी मंगलवार को CM की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होनी है। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।








