घाटशिला में ससमय वोटिंग शुरू, CM ने की यह अपील

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग ससमय प्रारंभ हुई है और मतदान प्रक्रिया पर वेबकास्टिंग के माध्यम से सीईओ, डीईओ एवं भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान कर्मी अपने निर्धारित केंद्रों पर तैनात हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

यह सीट पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन के बाद खाली हुई थी। झामुमो ने उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया था।

इस मौके पर CM ने लोगों से बढ-चढ़कर वोटिंग की अपील की। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि “मेरे प्रिय घाटशिला वासियों, आज घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान होना है। आप सभी घाटशिला वासियों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी बढ़-चढकर भाग लें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। आज घाटशिला फिर अपना हक-अधिकार सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में मतदान करेगा। झामुमो परिवार के कर्मठ सिपाहियों से अभी अपील है कि सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को भी मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सभी को जोहार! दिशाेम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! रामदास दा अमर रहें! जय झारखण्ड!”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...