spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत ने सभी डीसी और एसपी के साथ की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राज्य में दुर्गा पूजा और आगामी अन्य पर्व-त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हों। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई हिंसा और उपद्रव की घटना नहीं हो, इसे सभी जिलों के डीसी और एसपी सुनिश्चित करें। इस क्रम में सारी प्रशासनिक तैयारियां समय पर हो जानी चाहिए, ताकि पर्व त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी की गुंजाइश नहीं रहे। यह कहना है युवा सीएम हेमंत सोरेन का। मौका था सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ हाई लेवल मीटिंग का। यह मीटिंग आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रोजेक्ट भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई। सीएम ने पर्व-त्यौहार के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली-पानी, यातायात व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उन्हें कई जरूरी निर्देश दिए।

सुरक्षा का हो तगड़ा इंतजाम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा से राज्य सरकार की छवि पर असर होता है। ऐसे में ऐसी घटनाएं नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम होना चाहिए। सभी जिलों के डीसी और एसपी अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखें, ताकि किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में विशेष सतर्कता बरतें

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान संवेदनशील और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरते। विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं नहीं हो ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखें।

हाई मास्ट लाइट की बत्ती किसी भी कीमत पर गुल नहीं होनी चाहिए

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान कई बार पावर कट की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सभी हाई मास्ट औऱ स्ट्रीट लाइट्स दो दिनों के अंदर दुरुस्त हो जानी चाहिए। उन्होंने जिलों के उपायुक्त से कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखें, ताकि किसी कारण से पावर कट होता है तो हाई मास्ट लाइट को तुरंत चालू  किया जा सके।  बेहतर होगा कि इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था रखें।

पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल होने चाहिए

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण और बड़े पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस मार्ग में सभी सीसीटीवी कैमरे फंक्शनल होनी चाहिए ताकि यहां की गतिविधियों की सतत निगरानी हो सके। इसके साथ पूजा पंडालों में जवानों की 24 घंटे तैनाती रहनी चाहिए। विसर्जन जुलूस मार्ग के संवेदनशील इलाकों में स्टैटिक फोर्स और सभी पूजा समिति के साथ मोबाइल फ़ोर्स होनी चाहिए।

सड़कों के किनारे ईंट और पत्थर नहीं हों

सीएम ने कहा कि विसर्जन जुलूस मार्ग में कहीं भी ईंट पत्थर जमा नहीं रहना चाहिए। अगर कहीं ईंट- पत्थर गिरा हो तो उसे अविलम्ब हटाने की पहल करें। डिवाइडर में लगे लोहे के तार भी दुरुस्त कर लिए जाएं, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी इस वजह से नहीं हो।

इको-फ्रेंडली पूजा मनाने के लिए करें प्रोत्साहित

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न पूजा समितियां को इको फ्रेंडली पूजा आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए आप पूजा समितियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े और उन्हें पूजा के दौरान प्रदूषण नहीं हो, इसके लिए जागरूक करें। आप यह भी योजना  बनाएं कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जो पूजा समिति सरकार के गाइडलाइन का पालन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पूजा समितियां के बीच अच्छा मैसेज जाएगा और आने वाले वर्षों में इसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखें

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर पूरी नज़र रखें। अगर कोई सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें।

पूजा को स्वच्छता अभियान से जोड़ें

सीएम ने कहा कि नदियों-तालाबों और अन्य जलाशय को स्वच्छ रखना आज बहुत बड़ी चुनौती है। नदियों का प्रदूषण स्तर बढ़ना काफी खतरनाक है। ऐसे में पूजा को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की पहल करें और इसके लिए सभी पूजा समितियां से सहमति बनाने का प्रयास करें।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, डीजी फायर सर्विसेज अनिल पाल्टा, डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव अबु बकर सिद्दीक, एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, आईजी ऑपरेशन होमकर अमोल वेणुकान्त, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार और आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी एवं एसपी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : हमारे खिलाड़ी अनमोल रत्न : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...