JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जमशेदपुर वासियों को जुगसलाई ओवरब्रिज की सौगात दी। इस ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरे राज्य में सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे। हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बंद करने की नौबत आती थी। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। अब जुगसलाई ओवरब्रिज के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल मिल रही है। इससे इस मार्ग से आने जाने वालों के लिए सहूलियत और समय की भी बचत होगी।
843 मीटर लंबा है ओवरब्रिज
बता दें कि जुगसलाई के टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (ROB) एवं पहुंच पथ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ होकर 2022-23 में पूरा हुआ। इसकी कुल लंबाई 843 मीटर है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति कुल 44,04,95,000 रुपये है ।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ सविता महतो, विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पूर्वी सिंहभूम डीसी विजया जाधव, एसपी प्रभात कुमार एवं रेलवे तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें
इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें










