Ranchi : झारखंड नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी MLA पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई। दोनों ने रांची नगर निगम क्षेत्र के संत कुलदीप हाई स्कूल स्थित वार्ड संख्या 26, मतदान केंद्र संख्या 7 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के बाद CM हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की “यह लोकतंत्र का पर्व है। सभी मतदाता घरों से निकलें, अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट दें और उन्हें काम करने की जिम्मेदारी सौंपें।” CM ने मीडियाकर्मियों से भी पहले मतदान करने का आग्रह किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती ज्यादा से ज्यादा मतदान से ही संभव है।
शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले सभी मतदाताओं से अपील है कि आज हो रहे नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें…
मीडिया बंधुओं से बातचीत… pic.twitter.com/F8f2BZmiuk
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 23, 2026








