spot_img

चेशायर होम और नंदराज वृद्ध आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत, दिव्यांग बच्चों और बुजुर्गों से कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सीएम हेमन्त सोरेन आज बरियातू रोड रांची स्थित चेशायर होम तथा नंदराज वृद्ध आश्रम पहुंचे। उनके साथ  मौके पर रांची डीसी छवि रंजन, SSP सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। हेमन्त सोरेन ने चेशायर होम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों तथा नंदराज वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री इन संस्थानों में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों तथा वृद्धजनों के सुख-दुख, खान-पान, निवास, दिनचर्या के बारे में प्रबंधन के पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें :शादी में शरीक होने के ल‍िए पहले क‍िया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर भी बात नहीं बनी तो…

सीएम से मिलकर उत्साहित दिखे वृद्ध और बच्चे

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे एवं वृद्धजन काफी उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने चेशायर होम तथा नंदराज वृद्ध आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों से बात करते हुए कहा कि समय-समय पर आप लोगों के साथ मेरा मिलना जुलना होता रहा है। पूरी दुनिया में अभी कोरोना महामारी का प्रकोप है। हम सभी को बहुत सावधानी के साथ रहना पड़ रहा है। राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है कि हम सभी लोग घरों के अंदर में ही रहें।

इसे भी पढ़ें : सिविल सर्जन से मिले विधायक बंधु तिर्की, डीसी को फोन कर कही ये बात


सीएम ने कहा – हमें साथ मिलकर कोरोना को हराना है

सीएम  ने कहा कि आप लोगों की चिंता हमें हमेशा बनी रहती है। राज्य सरकार संक्रमण के इस दौर में बहुत सारे कार्यों में लगी है। कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने की दिशा में हम सब मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। जरूरी है हम सभी लोग समाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें। साथ ही साथ यह भी आवश्यक है कि ऐसे कठिन समय में समाज के उन वर्गों का पूरा ख्याल अवश्य रखा जाए जो अपने परिवारजनों से वंचित हैं। राज्य सरकार की ओर से हमारी पूरी कोशिश है कि हर वर्ग हर तबके को मदद पहुंचाई जाए। आप सभी से मिलकर मुझे अच्छा लगा। आप सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हाथों की साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखे तथा मास्क का उपयोग अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें : सावधान : हर चौक-चौराहे पर होगी जांच, बेवजह घूमते पकड़ाए तो खैर नहीं

सीएम ने अपने आवास के बागवानी के फल भी बांटें  

हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे माता-पिता खेती-बाड़ी करने वाले परिवार से आते हैं। खेती-बाड़ी से हमारे परिवार का नाता रहा है। लॉकडाउन के इस दौर में हमने मुख्यमंत्री आवास स्थित बागवानी में अपने परिवार के साथ कुछ खेती-बाड़ी करने का भी काम किया है। हमारे बागवानी में तरबूज एवं खरबूज की उपज हुई है जिसे हम आप सभी के बीच बांटने आए हैं। उम्मीद करते हैं कि आप सभी को इस फल का स्वाद पसंद आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आपकी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर सरकार आगे और काम करेगी। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों से इन संस्थानों में मेडिकल किट सहित आवश्यक दवाइयां एवं अन्य जरूरतों की चीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...