spot_img

CM को रामनवमी शोभायात्रा का मिला न्योता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की। CM को आगामी 6 अप्रैल को आयोजित रामनवमी महोत्सव की भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने का सादर न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्री हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा भेंट कर CM को शुभकामनाएं दीं। CM ने इस पावन पर्व की महत्ता को रेखांकित करते हुये समस्त राज्यवासियों को रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। मौके पर रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री एवं रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा मौजूद थे। वहीं, इस खास मुलाकात में महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा (चंकी), सुभाष कुमार साहू,संतोष गुप्ता, प्रमोद शाश्वत, दीपक ओझा, आलोक दुबे, बिंदुल वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, राकेश सिंह, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, कमलेश यादव, सागर कुमार एवं संजय पोद्दार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...